Lockdown के चलते कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर फस गए हैं। ऐसे में माता-पिता ऐसे जिन्होंने ने अपने बच्चों को कई दिनों से देखा ही नहीं है। उनके लिए यह खबर राहत और खुशी वाली है।
ऐसा ही वाक्या नागदा का है जहां एक माह बाद जब बच्चो का चहरा देखा तो अभिभावक के चहरे खिलखिला उठे बच्चो को सकुशल देख प्राचार्य को धन्यवाद देने लेगे। प्राचार्य ने कहां हमने कुछ नहीं किया उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के सहयोग से आपके बच्चे सकुशल यहां तक पहुंचे है।
दरअसल माइग्रेशन नीति के तहत नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं के कुल छात्रो का 30 प्रतिशत एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश पहुंचाया जाता है। यह प्रकिया देशभर के नवोदय विद्यालय में होती है। इसी क्रम में क्षेत्र के बुरहानाबाद स्थित नवोदय विद्यालय के 26 विद्यार्थियो के साथ 2 शिक्षक का दल गुजरात के कच्छ क्षेत्र में गया था, लेकिन इस बार वापसी की समय अवधि पूरी होने के पहले लाॅकडाउन होने के कारण यह विद्यार्थी वहीं फंस गये।
इस बात की सूचना विद्यालय प्राचार्य के.बी गुप्ता ने सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन को दी। जहां सांसद प्रतिनिधि से पूरे मामले से सांसद अनिल फिरोजिया को अवगत कराया जहां मामले और समस्या को जान तत्काल अनिल फिरोजिया ने क्षेत्र के विद्यार्थियो को लाने के लिए मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखियार निशंक को पत्र लिख विद्यार्थियो को लाने की अपील की संसद के पत्र के बाद गुजरात के प्रशासन ने भी विद्यार्थियो को आने की अनुमति प्रदान कर दी। जहां निजी बस में 26 विद्यार्थी और दोे शिक्षक शुक्रवार रात 12 बजे बुरहानाबाद स्थित नवोदय विद्यालय पहुंच गये।
गुजरात से विद्यार्थियो का दल विद्यालय पहुंच रहा है जिस बात की सूचना सांसद फिरोजिया ने उज्जैन कलेक्टर शंशाक मिश्र को दे पूरे मामले से अवगत कराया था। जहां कलेक्टर ने बच्चो की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया जहां शुक्रवार रात बच्चो के पहुंचने से पहले ही चिकित्सको की टीम के साथ एसडीएम विरेन्द्र दांगी, तहसीलदार मधु नायक, एसडीओपी अरविंद सिंह तैनात थे।
जहां विद्यार्थियो के पहुंचने पर तत्काल विद्यार्थियो के हाथ धुला सभी का स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी कराया गया। जहां अभिभावक एसडीएम से विनती करने लगे की अब हम अपने बच्चों को अपने साथ ले जाएंगे। जहां एसडीएम ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए 14 दिन बच्चो को क्वारंटाइन विद्यालय में ही रखने की बात कही।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से तहसीलदार मधु नायक ने पूरे विद्यालय को सैनेटाइज करने की बात कहीं है। वहीं एसडीएम विरेन्द्र दांगी ने भी बीच बीच में बच्चो से मिलने के लिए अभिभावक को विद्यालय आने की अनुमति प्रदान की है।
मालूम हो कि देशभर में 177 नवोदय विद्यालय संचालित होते है। जहां लाखों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है और वे भी माइग्रेशन नीति के तहत एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश गये थे। सांसद फिरोजिया के प्रयास से क्षेत्र के विद्यार्थी घर पहुंचने के बाद अन्य क्षेत्र के विद्यार्थियो को भी निकालने की कवायद मानव संसाधन मंत्रालय ने शुरू कर दी है। लिहाजा सांसद की पहल पर अब कई विद्यार्थी अपने गंतत्व तक पहुंच सकेंगें।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध