इंदौर में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले दिनों काफी तेजी से फैला है, जिसको लेकर प्रशासन शहर में काफी कड़े कदम उठा रहा है। कई इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। ऐसे में एक इलाके में जब मेडिकल टीम कुछ कोरोना संक्रमित मरीजों की पड़ताल करने पहुंची तो स्थानीय लोगों द्वारा टीम पर हमला बोल दिया गया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
इंदौर में गुरुवार को डॉक्टरों की टीम पर पथराव की घटना को लेकर राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कड़े तेवर दिखाए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये सिर्फ़ एक ट्वीट नहीं है। ये कड़ी चेतावनी है। मानवाधिकार सिर्फ मानवों के लिए होते हैं। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश की जनता को उन्होंने संदेश दिया है कि जो भी सरकारी आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
इस ट्वीट से पहले भी मेडिकल टीम के साथ हुई घटना को लेकर सीएम शिवराज ने कुछ ट्वीट किए थे। शिवराज सिंह ने एक वीडियो संदेश भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सभी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की बात दोहराई है।
कोविड-19 के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले मेरे सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, ANM, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगरीय निकाय कर्मचारी, आप Corona के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखें, आपकी सम्पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है! मैं आपकी कर्तव्यनिष्ठा को प्रणाम करता हूं!”
अपने अगले ट्वीट में शिवराज सिंह ने लिखा है कि इंदौर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा! पीड़ित मानवता को बचाने के आपके कार्य में कोई भी बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद