बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। कनिका कपूर ने संक्रमित अवस्था में ही कई नेताओं से मुलाकात की थी। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वसुंधरा राजे ने जानकारी साझा की है कि उनकी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने यह भी बताया कि एहतियातन राजे और उनका बेटे दुष्यंत सिंह अगले 15 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना पीड़ित सिंगर कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद दुष्यंत सिंह ने कई सांसदों से मुलाकात की थी। यहां तक कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुलाकात की थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से आयोजित ब्रेकफास्ट में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इन्हें के साथ 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित