नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। आज गुरुवार को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया। प्रदर्शन को देखते हुए कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए गए।
दिल्ली स्थित एम्स ने अपने कैंपस में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। मुंबई के आजाद मैदान में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हो रहे हैं। वहीं लखनऊ और अहमदाबाद में लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया।
सीएए के खिलाफ लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन के बाद गुजरात में भी हिंसा हो गई। अहमदाबाद के शाहआलम इलाके में पथराव हुआ है। शाम के वक्त यहां पर लोग प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव के बाद पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन