गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नाकरिकता संसोधन कानून को लेकर हो रही हिंसा और सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान को रोकने के लिए कहा है। जामिया के छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्यवाही पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में माहौल खराब हो गया है।
पूरे असम में, बर्बरता और अन्य संबंधित अपराधों के 136 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक पुलिस ने गुवाहाटी और पूरे राज्य में हाल ही में हुई घटनाओं के सिलसिले में 190 लोगों को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की छात्रों से अपील, मैं सभी छात्रों से अपील करता हूं कि वे हिंसा से दूर रहें और अपने परिसर में शांति बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अब शांति, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना आवश्यक है। हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित के खिलाफ हो।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन