April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान में हिंदू छात्रा की मौत का खुलासा, मृत्यु से पहले हुआ रेप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लरकाना स्थित विश्वविद्यालय की छात्रा निमृता कुमारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में अंतिम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पंखे पर लटकाकर हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था।
पाकिस्तानी रिपोर्ट के अनुसार निमृता कुमारी लरकाना में अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई थी, रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।
अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा का पहले रेप हुआ इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। जांच में छात्रा के शरीर पर पुरुष डीएनए होने की पुष्टि हुई है वहीं उसके कपड़ों पर इस प्रकार के अवशेष भी मिले थे। इसके साथ ही पीड़िता के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले छात्रा के भाई विशाल ने अपनी बहन की हत्या होने की बात कही थी। क्योंकि वह ना तो अवसादग्रस्त थी और ना ही अपने जीवन से परेशान थी।
निमृता कुमारी का शव 16 सितंबर को लरकाना स्थित शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में उनके कमरे में सीलिंग पंखे से लटकता पाया गया था।

Share to...