April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, डीए 5 फीसदी बढ़ाया

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए भत्ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी। सरकार के इस फैसले का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्मीद है, वहीं इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Share to...