April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ गोवा रनवे हर शनिवार रहेगा बंद, होगी मरम्मत

भारी बारिश के कारण गोवा डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे बदहाल स्थिति में है। इसलिए फैसला किया गया है कि 2 नवंबर तक हर शनिवार को 6 घंटे के लिए इसे बंद रखा जाएगा और इसकी मरम्मत की जाएगी। इस बात की जानकारी नेवी ने दी।
गोवा का यह एयरपोर्ट नेवी की जिम्मेवारी है। नेवी ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट का रनवे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गोवा के ट्रैवेल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री ने शनिवार को रनवे बंद होने पर चिंता जताई और कहा कि इससे पर्यटकों पर असर होगा, हालांकि नेवी ने कहा कि वीकेंड पर बंद रहने से केवल एक इंटरनेशनल चार्टर सर्विस की उड़ानें प्रभावित होंगी।
नेवी ने कहा कि प्रस्तावित मरम्मत का काम सुबह 6ः30 से दोपहर 12ः30 तक का होगा और इस दौरान केवल ब्रिटेन की थांपसन एयरवेज की एक उड़ान प्रभावित होगी। ऑपरेटर को टाइम के विकल्प दिए गए जिसे उनके स्थानीय मैनेजर ने स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि देश के कई बड़े एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत के लिए 6-7 घंटे आवंटित हैं।

Share to...