जम्मू-कश्मीर को लेकर लिए गए फैसले की दुनियाभर में चर्चा है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन पहुंचे हैं, यहां उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग ली से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में कई मुद्दों पर बात हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद हैं, लेकिन वह इन मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगे।
बता दें कि विदेश मंत्री का ये दौरा उस वक्त हुआ है, जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मसले पर दुनियाभर की मदद मांग रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी इस मसले पर चीन पहुंचे थे। संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन आने वाले समय में 100 ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों में आपसी जुड़ाव बन सके।
इस दौरान दोनों देशों ने 2020 के लिए एक्शन प्लान पर भी साइन किए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब से दोनों देशों के बीच वुहान बैठक हुई है, तब से दोनों देशों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई मतभेद होने की संभावना है, लेकिन उन्हें विवाद नहीं बनने दिया जाएगा।
वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग ली ने जम्मू-कश्मीर के मसले पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने जो फैसला लिया है, उस पर अभी ये जरूरी है कि इलाके में शांति बनी रहे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारे बीच कुछ आपसी मतभेद हैं, लेकिन हम उन्हें स्वीकार करने में किसी तरह की हिचक नहीं करते हैं।
भारत-चीन में कश्मीर पर हुई चर्चा, मतभेद को विवाद नहीं बनने देंगे : जयशंकर

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित