युवाओं का देश कहा जाने वाला भारत आने वाले सालों में बुजुर्गों की अधिकता का सामना करेगा। पिछले जनगणना वर्ष 2011 के मुकाबले भारत की आबादी में वर्ष 2036 तक 26 फीसद का इजाफा होने वाला है। साठ साल से अधिक आयु के लोगों की आबादी भी दोगुनी हो जाएगी। जबकि युवा आयुवर्ग के लोगों में कमी आएगी।
सरकारी आंकड़ों और अनुमान के अनुसार, भारत की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 121.1 करोड़ थी जो वर्ष 2035 तक बढ़कर 153.6 करोड़ हो जाएगी। भारतीयों की आबादी में यह बढ़ोतरी 26.8 फीसद होगी। एक अन्य खोज के अनुसार भारत में वृद्धों की तादाद बेतहाशा बढ़ेगी। साठ साल से अधिक आयु वर्ग के लोग 8.6 फीसद से बढ़कर 15.4 फीसद हो जाएंगे।
इसी तरह 25-29 साल के लोगों की संख्या में कमी आ जाएगी। भारतीय युवाओं की आबादी 19 फीसद से घटकर 15 फीसद ही रह जाएगी। आबादी में सबसे अधिक गिरावट 15 साल से कम आयु के लोगों में आएगी। यह आबादी 30.9 फीसद से घटकर 17 फीसद ही रह जाएगी।
भारत में कामकाज और उत्पादन के क्षेत्र में अहम योगदान निभाने वाले 15 साल से 59 साल के लोगों की आबादी में मामूली बढ़ोतरी होगी। वह 60.5 फीसद से 66.7 फीसद हो जाएंगे। वर्ष 2011-15 के बीच 2.4 फीसद रहने वाली प्रजनन दर वर्ष 2031-35 तक कम होकर 1.65 फीसद ही रह जाएगा। शिशुओं की मृत्यु दर में खासी कमी आने का अनुमान है। वर्ष 2011-15 के बीच 43 फीसद रही मृत्यु दर घटकर 30 फीसद ही रह जाएगी। भारत में जन्म दर 19.8 फीसद से घटकर 12 फीसद रहने की उम्मीद है। शहरी आबादी 25 फीसद तक बढ़ने के आसार हैं।
जनगणना में बदलावः 2035 तक भारत में बढ़ेंगे बुजुर्ग, घटेंगे युवा

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द