April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्तीफा। इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोगों के फैसले को स्वीकार करते हुए और जिम्मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। मैंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया। मैं यह जिम्मेदारी देने के लिए और हमारी पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा, और इस तरह के तमाम इस्तीफो को एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Share to...