सपना चौधरी की पहचान अब तक सिर्फ बॉलीवुड भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक और धांसू अंदाज से गायकी और डांस की वजह से पहचान मिली। अब सपना चौधरी ने राजनीति की तरफ रुख करते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। रविवार को सपना चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
सपना चौधरी को लेकर इसी साल लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले मार्च महीने के आखिरी दिनों में कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई थी, लेकिन फिर बाद में उन्होंने खंडन किया। जिसके बाद सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की खबर को भी खंडन करते हुए सिर्फ यह कहा कि वह सिर्फ अपने साथी का चुनाव में प्रचार-प्रसार करने में मदद करेंगी। सपना चौधरी ने चुनाव के दौरान मनोज तिवारी के साथ कई रैलियां भी की थी।
सपना चौधरी ने ज्वाइन की बीजेपी, चुनाव के पहले से ही थी चर्चा

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे