April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विश्व कप 2019 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनो से हराया

वेस्टइंडीज बनाम भारत में भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें भारत ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को 269 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बना टीम को 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया। इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए। विंडीज के लिए केमर रोच ने तीन, शेल्डन कॉटरेल और कप्तान जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। जिसमे भारत ने 125 रनो से जीत हासिल की

Share to...