किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में इस वक्त भारत और चीन की द्विपक्षीय बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बिश्केक में जारी एससीओ समिट से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। शी जिनपिंग और पीएम मोदी बिश्केक में एससीओ समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान भारत और चीन की द्विपक्षीय बातचीत हो रही है।
पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में दोबारा जीतने के बाद पहले बहुपक्षीय सम्मेलन में भाग ले रहे है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने बिश्केक की अपनी 2 दिवसीय यात्रा से पहले एक बयान में कहा था कि उनकी एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई नेताओं से मिलने की योजना है।
मिले मोदी और शी जिनपिंग, दोबारा पीएम बनने के बाद पहली मुलाकात

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान