विदेश मंत्रालय ने एससीओ समिट में भारत और पाकिस्तान की द्विपक्षीय बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। अब से कुछ देर पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अभी वार्ता की कोई संभावना नहीं है और न ही पीएम मोदी समिट से इतर पाकिस्तानी पीएम इमरान से मुलाकात करेंगे। बता दें 13-14 जून को बिश्केक मे एससीओ समिट होना है।
इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। इन सभी बातों को उस समय हवा मिली जब पाकिस्तान के विदेश सचिव और भारत में उसके पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद भारत आए। पकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद ने जिस तरह गुपचुप भारत का दौरा किया है, उससे दोनों देशों के बीच एक बार फिर बातचीत शुरू होने की अटकलें तेज हो गई थी।
समिट में इमरान खान से नहीं मिलेंगे पीएम मोदी, अभी कोई बातचीत नहीं : विदेश मंत्रालय

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’