त्रिपुरा में बीते शुक्रवार से हो रही बारिश और आंधी ने कहर बरपा दिया है। इसके कारण राज्य में कम से कम 700 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि आंधी और बारिश की वजह से बेघर हुए कम से कम 739 लोगों ने राज्य के राहत शिविरों में शरण ली। हालांकि, किसी के भी हताहत की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के प्रमुख ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा, उनाकोटी और धलाई जिले प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा अभियान केंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया कि राहत शिविरों में शरण लेने वाले 739 लोगों में से 358 व्यक्ति उनाकोटी जिले और 381 व्यक्ति उत्तरी त्रिपुरा जिले से हैं।
भारी बारिश की वजह से 1,039 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने कुल 40 नावों को प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने में लगाया गया। दास ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स भी राहत अभियान में शामिल हुए हैं।
बारिश और आंधी ने त्रिपुरा बेहाल, 700 से ज्यादा लोग हुए बेघर

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन