प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के हिंडौन और सीकर में जनसभाएं कीं। उन्होंने 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के कांग्रेस के दावे पर तंज कसा। मोदी ने सीकर में कहा. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बयान दिया कि हमारे समय भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई। ये कैसी सर्जिकल स्ट्राइक थी कि न आतंकियों को, न ही उन पर हमला करने वालों को, न पाक को और न हिंदुस्तान में किसी को इस बारे में पता चला।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी कि सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नहीं होती। ये सेना तो रोज करती थी। पहले उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाया। जब देखा कि जनता मोदी के साथ खड़ी है तो विरोध करना शुरू किया। इससे जनता का समर्थन और बढ़ गया। अब उस समर्थन में से 5-10ः अपनी ओर करने के लिए कहने लगे कि हमने भी स्ट्राइक की थी। पहले मजाक, फिर विरोध और अब मीटू-मीटू। अरे तेरी मीटू। एसी कमरों में बैठकर कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है। जब कागज और वीडियो गेम में ही सर्जिकल स्ट्राइक करनी हो तो 6 हों या तीन, 20 हों या 25, ये झूठे लोगों को क्या फर्क पड़ता है।
कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का पहले विरोध किया, अब मीटू-मीटू कर रहे : मोदी

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला