April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यह होगें नौसेना प्रमुख एडमिरल, लेगें सुनील लांबा की जगह

सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख नियुक्ति किया है। करमबीर सिंह 1980 में नौसेना में भर्ती हुए और 1982 में हेलीकॉप्टर के पायलट बने। इनको एचएलएल चेतक और कामोव 25 हेलीकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। गौरतलब है कि 31 मई 2019 को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की जगह लेंगे।
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था। नौसेना में 39 वर्षों के अपने करियर के दौरान, उन्हें उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक 2018 से सम्मानित किया गया।
करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। 39 साल के करियर में इंडियन कोस्ट गार्ड शिप के कमांडर भी रह चुके हैं। 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को वाइस चीफ नौसेना का पदभार संभाला था। तो अब 31 मई को नौसेना प्रमुख का पदभार संभालने जा रहे हैं।

Share to...