November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तमिलनाडु में CBI ने तमिलनाडु में 4 ठिकानों पर छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक वक्फ बोर्ड कालेज में नियुक्तियों से लेकर हुई अनियमितताओं के मामले में तमिलनाडु में 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें अन्नाद्रमुक सांसद अनवर राजा के परिसर भी शामिल हैं। राजा पर आरोप है कि उसने हर नियुक्ति के लिए 30-35 लाख रुपये लिए हैं।
CBI अफसरों ने शुक्रवार को बताया कि यह छानबीन गुरुवार को ही शुरु हो गई थी जो कि अगले दिन दोपहर तक जारी रही। मदुरई के एमएसएस वक्फ बोर्ड कालेज में अध्यापकों और गैर अध्यापकों की नियुक्तियों में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे हैं। इसलिए मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने सांसद राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि एक याचिका की सुनवाई करते हुए विगत जनवरी में जस्टिस पी वेलुमुरुगन ने CBI को 6 महीने के अंदर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। इस याचिका में तमिलनाडु के मंत्री निलोफर कफील और राजा पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता सरदार बाशा ने आरोप लगाया था कि यूजीसी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए 30 से अधिक नियुक्तियां की गई थीं। इस मामले में कालेज के सचिव और अन्नाद्रमुक के स्थानीय नेता जमाल मोहिदीन का भी नाम उछला है।

Share to...