April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कल ही बहाल हुए सीबीआई चीफ आलोक वर्मा हटाए गए, सिलेक्ट कमिटी ने सुनाया विरोध में फैसला

सीबीआई निदेशक का पद संभालते ही आलोक वर्मा फिर से एक्शन में आए 77 दिन बाद बुधवार को ड्यूटी पर लौटे थे। आलोक वर्मा ने पहले तो तत्कालीन अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव द्वारा किए गए लगभग सभी ट्रांसफर ऑर्डर को निरस्त कर दिया थे। इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को उन्होंने 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है उनके नाम जेडी अजय भटनागर, डीआईजी एमके सिन्हा, डीआईजी तरुण गउबा, जेडी मुरुगसन और एके शर्मा शामिल हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के सरकारी आदेश को मंगलवार को रद्द कर दिया था। आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच तकरार शुरू होने के बाद सरकार ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था और उनके सारे अधिकार छीन लिए गए थे। लेकिन एक्शन में आते ही सिलेक्ट कमिटी ने गुरूवार शाम को अपना फैसला 2-1 से दिया, जिसमें फैसला उनके विरूद्ध दिया। कमिटी का फैसला आते ही उन्हें बाहर का रास्ता कुछ मिनटों में दिखा दिया गया। खास बात यह है कि वर्मा का सीबीआई निदेशक के तौर पर 2 वर्ष का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। अब वह डीजी फायर सर्विसेस बनाए गए। इस सिलेक्ट कमिटी में पीएम मोदी, जस्टीज सीकरी, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे थे।

Share to...