May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शहीद हुए कमांडो संदीप

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा एलओसी पर रविवार को घुसपैठ विरोधी एक अभियान के दौरान घायल हुए। सर्जिकल स्ट्राइक के वीरों में से एक कमांडो संदीप सिंह सोमवार को शहीद हो गए। लांस नायक संदीप सिंह 30 पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी है रविवार को एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की थी। इसमें पहले दिन दो आतंकी मारे गए थे सोमवार को तीन और आतंकी मारे गए मुठभेड़ में संदीप सिंह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया।
2007 में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले संदीप की ड्यूटी इन दिनों 4 पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थी। तंगधार में घुसपैठ की सूचना पर उन्हें वहां भेजा गया था सेना के एक प्रवक्ता ने बताया शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख के इस घड़ी में सेना शहीद के परिवार के साथ एकजुट होकर खड़ी है और उनकी गरिमा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है 2016 में 28 29 सितंबर की रात पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के पैरा कमांडो के दल में शामिल थे। संदीप इस सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दुनिया को बता दिया था कि वो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की कूवत रखता है।

Share to...