केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुद्धवार को कहा कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैए वे भी आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन का फायदा उठा सकते हैं। इस मिशन को लेकर जारी दिशानिर्देशों में साफ कहा गया है कि आधार कार्ड के अभाव में किसी को भी इस सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वे कोई भी वैध पहचान पत्र के जरिए इसका लाभ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय को यह स्पष्टीकरण इसलिए जारी करना पड़ा क्योंकि हाल की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आयुष्मान भारत का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने साफ किया है कि बिना आधार कार्ड से भी इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। सरकार की इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिस आयुष्मान भारत के लिए आधार जरुरी नहीं

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे