November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कर्नाटक चुनाव: गरजीं सोनिया, बोली भाषण देने से पेट नहीं भरता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज खुद कांग्रेस का मोर्चा संभालने उतरीं। उन्होंने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाषणों से देश का पेट नहीं भरता है और न ही रोजगार मिलता है। सोनिया ने बीजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का जुनून है, उन्हें इसका भूत लगा है, कांग्रेस मुक्त भारत तो छोड़िये, वो अपने सामने किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी जी को इस बात का गर्व है कि वह बहुत अच्छा भाषण देते हैं। वे अभिनेता की तरह भाषण देते हैं। अगर उनके भाषण से देश का पेट भर सकता है तो वो और भी भाषण दें, लेकिन केवल भाषण से तो पेट नहीं भर सकता। किसानों को राहत और सुविधाएं नहीं मिल सकती, युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता।
सोनिया ने प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास नारे पर सवाल उठाया और उन पर कर्नाटक की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस शासित कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुःख की बात ये है कि कांग्रेस के विरोधी इन असरदार योजनाओं का बार-बार विरोध करते हैं। जब हमने रोजगार के लिये मनरेगा योजना लागू की थी तब भी बीजेपी जैसे दलों ने और नरेन्द्र मोदी जी ने इसका मजाक उड़ाया।

Share to...