April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाफिज सईद पर कसेगा शिकंजा, प्रापर्टी की हो रही है जांच

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सरकार आतंकी हाफिज सईद पर शिकंजा कसने की योजना बना रही है। हाफिज की चैरिटीज और फाइनेंशियल एसेट्स को पाक सरकार अपने कब्जे में लेने जा रही है। प्रोविंशियल गवर्मेंट और डिपार्टमेंट्स को भेजे गए अपने सीक्रेट ऑर्डर में सरकार ने इस प्लान का जिक्र किया है। अमेरिका ने हाफिज सईद को आतंकी घोषित किया है। इसके अलावा उससे जुड़े संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत को भी टेररिस्ट फ्रंट्स की कैटेगरी में रखा है।
19 दिसंबर को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने लॉ एनफोर्समेंट और पाकिस्तान की 5 प्रांतों की सरकार से सईद की प्रॉपर्टी को अधिकार में लेने के लिए एक्शन प्लान मांगे थे। 19 दिसंबर के इन डॉक्युमेंट्स को फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स इश्यूज को रिफर किया गया है। इनमें सईद की दोनों चैरिटीज के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग जैसे मामलों से निपटने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। आतंकियों को पैसे मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान को इस संस्था से वॉर्निंग मिल चुकी है।

Share to...