पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां इसलिए उन्हें वापस नहीं की गईं, क्योंकि इनमें जासूसी में मदद करने वाला कुछ सामान लगा हो सकता है। बुधवार को जांच के लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भी भेज दिया गया। बता दें कि जाधव करीब 2 साल से पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें वहां की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस पर रोक लगा रखी है। जाधव की मां और पत्नी ने सोमवार को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात की थी।
फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सर्सन मोहम्मद फैजल के हवाले से कहा कि चेतना की जूतियों में कुछ मैटेलिक ऑब्जेक्ट मिला है। यह कोई स्पाय कैमरा या रिकॉर्डिंग चिप भी हो सकती है। इसके पहले स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया था कि जाधव से मुलाकात के पहले उनकी पत्नी की सिक्युरिटी जांच की गई थी। इस दौरान उनकी जूतियों में कुछ मैटेलिक ऑब्जेक्ट मिला। शक होने पर ये जूतियां वहां की सिक्युरिटी एजेंसीज ने अपने पास रख लीं। बाकी सामान जैसे मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी वापस कर दी गई। फैजल ने कहा कि हमने जाधव की पत्नी को पहनने के लिए अलग से शूज मंगाए और उन्हें दिए।
पाक ने जाधव की पत्नी की जूतियों को फोरेंसिक लैब भेजा, ऐसा लगाए आरोप

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन