हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। खासतौर पर हिमाचल में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन भाजपा की इस जीत के बावजूद मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के घर से खुशी नदारद है। क्यों कि वे चुनाव हार जो गए हैं। धूमल उन कुछ गिने-चुने नेताओं में शामिल हो गए हैं जिनकी पार्टी तो चुनाव जीत गई, लेकिन मुख्यमंत्री उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा। अब यह तो तय है कि देवभूमि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन अब पार्टी को नए सिरे से मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ना पड़ेगा। धूमल के हारने से हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह सवाल खडा हो गया है।
प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद अब आम जनता में ही नहीं, भाजपा में भी यही सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चुनाव से पहले ही भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया था, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में उनकी हार के बाद भाजपा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के रूप में कोई नया चेहरा पेश करेगी।
वैसे तो प्रेम कुमार धूमल बाद में मुख्यमंत्री के दावेदार बने थे पहले कई अन्य नाम इसके लिए चर्चा में थें। अब धूमल के हारने के बाद एक बार फिर शांता कुमार लॉबी के सक्रिय होने की अटकलें अभी से लगने लगी हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मुख्यमंत्री पद की रेस मां दिखायी दे रहे हैं। हालांकि चुनाव से पहले उन्होंने खुद के इस रेस में शामिल होने की अटकलों को दरकिनार कर दिया था। वहीं प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर को लेकर भी उनके समर्थकों में उत्साह है।
हिमाचल में धूमल तो हार गए, अब सवाल भाजपा का मुख्यमंत्री कौन

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद