यूपी के रायबरेली के पास ऊंचाहार में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 70 लोग घायल हुए हैं। इनमें गंभीर तौर पर से घायल 3 अधिकारियों को ग्रीन क़ॉरीडोर बनाकर एयरपोर्ट से दिल्ली लाया गया। बाकी घायलों का इलाज लखनऊ और रायबरेली में चल रहा है। पीएम मोदी ने हादसे के पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा की है।
उन्होंने कल इस मामले पर संवेदना भी जताई थी, आज पीएम मोदी ने जान गंवाने वालों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया।
पीएम ने कल ही ट्वीट करके कहा था कि रायबरेली के एनटीपीसी प्लांट में हुआ हादसा अत्यंत दुखद। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना। घटना पर पूरी नज़र रखी जा रही है और अधिकारी स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और सामान्य तौर पर घायलों के लिए 25 हजार के मुआवजे का एलान किया है।
एनटीपीसी के यूनिट में जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस वक्त वहां करीब 350 मजदूर और अधिकारी काम कर रहे थे। 500 मेगावॉट बिजली उत्पादन की इस यूनिट में विस्फोट बॉयलर से टरबाइन के बीच बनीं स्टीम पाइपलाइन में हुआ। स्टीम पाइपलाइन अचानक फटने से 250 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा गर्म राख चारों तरफ फैल गई। जिसमें अब तक 30 की मौत हो चुकी है।
एनटीपीसी प्लांट हादसे के पीड़ितों को पीएम मोदी और योगी ने की मुआवजे देने की घोषणा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण