म्यांमार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ मुकाबले जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच निकट सहयोग स्थापित करने का रोडमैप तैयार करने के लिए मंगलवार को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत म्यांमार पहुंचे। यहां पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ने प्यी ता में पहुंचा, मेरी म्यांमार यात्रा शुरू। म्यांमार की यात्रा के दौरान मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा।
पीएम मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने चीनी शहर श्यामन की यात्रा की जहां वह ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में शामिल हुए और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विश्व के दूसरे नेताओं के साथ बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ने प्यी ता हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के पहुंचने की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया मिंगालाबा म्यांमार। ब्रिक्स 2017 में कई कूटनीतिक बैठकों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी का ने प्यी ता पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ।
प्रधानमंत्री म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से कल विस्तृत मामलों पर वार्ता करेंगे।
म्यांमार में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, कल आंग सान सू से मुलाकात

More Stories
तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कोलाथर सीट से मिली हैं हार
फ़िल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने परिवार सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह