राजधानी शिमला में कालका-शिमला-वांगतू एनएच 5 पर शिवमंदिर ढली के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में मलबा आने से करीब आधा दर्जन कारें भूस्खलन की चपेट में आने से खाई में गिर गईं। शिव मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। मंदिर की एक दीवार ढह गई है। सड़क किनारे बने एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति हादसे का शिकार नहीं हुआ। भूस्खलन की आशंका के चलते पहले ही यातायात रोक दिया था। मलबे के साथ वहीं गाडि़यां खाई में गिरीं जो सड़क पर पार्क थीं। हादसा शनिवार दोपहर करीब पौने 2 बजे हुआ। भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदेश की सबसे बड़ी फल मंडी भट्ठाकुफर के लिए जाने वाली इस मुख्य सड़क से सेब के ट्र्रक मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
शिमला में खिसका पहाड़ी, आधा दर्जन कारें खाई में गिरीं

More Stories
पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अहम बैठक संपन्न
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर