May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों के नाम पर रखे जाएंगे ट्रेनों के नाम

नई दिल्ली। ट्रेन की यात्राओं को थोड़ा सा ज्ञानवर्धक और साहित्यिक बनाने के लिए रेल मंत्रालय ट्रेनों के नाम प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों पर उसके क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए रखे जाने के लिए एक प्रस्ताव पर गौर कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब जल्द ही पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्री एक ऐसी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं जिसका नाम महाश्वेता देवी के किसी उपन्यास पर रखा जाएगा। वहीं बिहार जाने वाले यात्री भी रामधारी सिंह दिनकर की कृति पर रखे गए नाम वाले ट्रेन से यात्रा कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत साहित्यिक कृतियों का एक डाटा बैंक ट्रेनों के नाम रखने के लिए तैयार कर रहा है।
अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों के नाम साहित्यिक कृतियों पर रखने का विचार रेल मंत्री सुरेश प्रभु की तरफ से आया है। मंत्री का मानना है कि रेलवे देश को जोड़नेवाला धर्मनिरपेक्ष माध्यम है और इसका इस्तेमाल विभिन्न सांस्कृतिक पहचान को दिखाने के लिए किया जा सकता है। इससे देश की विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों से आने वाले लेखकों की कृति पर ट्रेनों के नाम रखे जा सकेंगे।

Share to...