April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आतंकवाद से मुकाबले के लिए एससीओ से जुडेगा भारत

भारत आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए आज शंघाई सहयोग संगठन की पूर्ण सदस्यता ले सकता है। शंघाई सहयोग संगठन 6 देशों का एक समुह है जो केंद्रिय एशिया और अफगानिस्तान में शांति बनाएं रखने के लिए काम करता है।
पीएम मोदी एससीओ समिट के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंच चुके हैं। एससीओ समिट में कजाकिस्तान, चीन के अलाव इस समूह में शामिल कीर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान भी हिस्सा लेंगे। समिट में भारत और पाकिस्तान को इस समूह में शामिल किया जाएगा।
इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चाइनिज राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे। इस संगठन को 1996 में बनाया गया था 6 पूर्ण सदस्यों को छोड़कर, भारत और पाकिस्तान समेत बेलारूस, अफगानिस्तान, ईरान और मंगोलिया को इसमें निरिक्षक का दर्जा दिया हुआ था।

Share to...