केंद्रीय सूचना आयोग ने दिल्ली और गुजरात विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने वाले आरटीआई आवेदनों पर ठीक तरीके से जवाब दें। सूचना आयुक्त एम श्रीधर अचार्युलु ने प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री की डिग्री का नंबर और रोल नंबर उपलब्ध करवाए, जिससे कि विश्वविद्यालय आरटीआई आवेदनों में मांगी गई जानकारी का जवाब दे सके।
दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि जब तक छात्र का रोल नंबर उपलब्ध नहीं करवाया जाता तब तक उसके लिए रिकार्ड की खोजना मुश्किल होगा। गौरतलब है कि सीआईसी आरटीआई से जुड़े मामले में सर्वोच्च अपीलीय निकाय है लेकिन इसके फैसले को किसी भी हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
सीआईसी ने दिए निर्देश, पीएम मोदी की डिग्री करे सार्वजनिक

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा