November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

छोटा राजन के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू, जल्द लाया जा सकता है भारत

भारत के वांटेड छोटा राजन के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि उसे अगले हफ्ते इंडोनेशिया से भारत लाया जा सकता है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरिन रिजीजू ने कहा है कि छोटा राजन के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राजन को भारत लाने की कोशिशों के तहत सीबीआई और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम बाली जाएगी और वहां की वहां कानूनी औपचारिकताएं शुरू करेंगी। छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद इंडोनेशिया के अधिकारियों का कहना है कि इसी हफ्ते छोटा राजन को भारत को सौंप दिया जाएगा।

Share to...