वीरेंद्र सहवाग ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि सोमवार को उनके संन्यास की खबरें आई थीं, जिनका उन्होंने खंडन किया था। सहवाग ने अपने संन्यास की जानकारी ट्वीट करके दी।
सहवाग का क्रिकेट करियर काफी लंबा और रिकाॅर्ड से भरा रहा है। ऐसे ही मध्यप्रदेश में भी कुछ ऐसा ही रिकाॅर्ड उन्होंने अपनी पारी से बनाया। सहवाग ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में साल 2011 में विस्फोटक पारी खेलते हुए सचिन की डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 149 बॉल में 219 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे। गौरतलब है कि सचिन ने फरवरी, 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे इतिहास का पहला दोहरा नाबाद शतक लगाया था। उनका यह रिकॉर्ड तोड़कर सहवाग वन.डे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे।
सहवाग ने नवंबर, 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक 105 रनों के साथ लगाया था, लेकिन उनके पहले ही मैच में बहुत ज्यादा अपील करने की वजह से अंपायर माइक डेनिस ने उन पर बैन लगा दिया था।
वीरेंद्र सहवाग अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके नाम 2 तिहरे शतक हैं। उनके अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज तिहरे शतक के जादुई आंकड़े को छू भी नहीं पाया। वर्ल्ड क्रिकेट में 24 खिलाड़ियों के नाम 28 तिहरे शतक हैं, इनमें से 2 तिहरे शतक सहवाग के नाम हैं।
ऐसा रहा रनों के आकंडे, डरते थे बाॅलर
कहा जाता है कि सिद्धु के बाद सहवाग ही ऐसे है जिनसे बाॅलर डरते थे, न जाने कहा से छक्का लग जाए और शतक के आकंडे बड जाए। सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 8586 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक बनाए। वहीं 251 वनडे में सहवाग ने 8273 रन बनाए हैं। नज़फ़गढ के नवाब के नाम से मशहूर वीरू ने 19 टी-20 मैच भी खेले हैं। टेस्ट में सहवाग का सर्वाधिक स्कोर 319 रन का है जबकि वनडे में उनका सबसे बड़ा स्कोर 219 रन है।

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा