नई दिल्ली। पहले कार और अब लोगो, आम आदमी पार्टी से लोगों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। आप पार्टी का लोगो डिजाइन करने वाले शख्स ने कहा है कि अब उन्हें यह लोगो वापस चाहिए। ऐसे में हो सकता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी को लोगो बदलना पड़े।
आम आदमी पार्टी का लोगो सुनील कुमार ने डिजाइन किया था। अब सुनील इस लोगो को वापस मांग रहे हैं। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर उन्होंने यह मांग की है। सुनील ने आप की अंदरूनी कलह से नाराज हैं।
सुनील ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा बनाए गए लोगों को झंडों, पोस्टरों, बिल इत्यादि में इस्तेमाल न किया जाए। सुनील का दावा है कि लोगो को उन्होंने पार्टी के नाम ट्रांसफर नहीं किया था और अब वो नहीं चाहते हैं कि पार्टी इसका इस्तेमाल कहीं भी करे। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल को अपनी कार गिफ्ट करने वाले शख्स ने भी इसे वापस मांगा है।
इन सब पर आप नेता आशुतोष ने भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हुए कहा कि किसी को दी हुई चीज वापस नहीं ली जाती। आपने एक बार उसे दे दिए अब वो उसकी।
आम पार्टी से पहले गाड़ी अब लोगो वापस देने की मांग

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान