भोपाल: राजधानी के एक बड़े शैक्षणिक संस्थान में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, “संस्थान के परिसर में रहने वाले युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। जब उसने शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया।” भोपाल के रातीबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📍 पीड़ित छात्रा और आरोपी पास-पास रहते हैं
पीड़िता छात्रा भी इसी परिसर में रहती है। छात्रा का कहना है, “आरोपी शादीशुदा है। एक ही जगह रहने के कारण उसकी और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिर प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। एक दिन परिसर में छात्रा को अकेली पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने कहा कि घबराओ नहीं। मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद युवक ने उससे लगातार संबंध बनाए।”
💔 शारीरिक शोषण के बाद शादी से मुकरा युवक
छात्रा का आरोप है, “उसने जब भी संबंध बनाने का विरोध किया तो उसने शादी करने का हवाला दिया। आरोपी ने ये भी कहा कि वह भले ही शादीशुदा है लेकिन वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा।” छात्रा ने कई दिन तक इंतजार किया। युवक शादी की बात सुनते ही उसे झांसा देता रहा। एक दिन युवक ने पीड़ित छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी का वादा करने के बाद मुकरने से परेशान होकर छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
🔍 अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं
छात्रा द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब पीड़िता के बयान और शिकायत में बताए गए घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
👮 ACP अंकिता खातरकार ने दी मामले की जानकारी
ACP अंकिता खातरकार ने बताया, “छात्रा की शिकायत पर परिसर में रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पत्नी भी इसी शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करती है। पीड़िता की मां भी यहीं पर काम करती है। एक परिसर में रहने के कारण पीड़िता और आरोपी की जान-पहचान हुई। फिर प्रेमप्रसंग शुरू हुआ। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

More Stories
Auto Maintenance Dock LDS Navigation Updates: 5,200mAh बैटरी और 180 मिनट बैकअप, खुद धोएगा और सुखाएगा पोछा
Panna Tiger Reserve Search Updates: शिकार की आशंका से इनकार नहीं, डॉग स्क्वायड से कराई जा रही सर्चिंग
Temple Stone Elephant Tradition Updates: वायरल वीडियो के बाद प्रतिमा हटाने की मांग पर आपत्ति, प्राचीन गज की अनूठी मान्यता