इंदौर: देश के संविधान से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन संविधान के जरिए लोग अपने मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें, इसके लिए इंदौर के एक संविधान प्रशंसक ने 3 भाषाओं में 2000 पेज का पीतल का संविधान तैयार किया है, जो सर्वाधिक पृष्ठ वाला पीतल का संविधान है। कुछ साल पहले तैयार किए गए इस संविधान को अब संसद में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
⚖️ पीतल के पन्नों पर भारतीय संविधान
संविधान में निहित लोगों के मौलिक अधिकारों के बावजूद संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार न तो अपने अधिकार जानते हैं और न ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर जागरूक हैं। इंदौर के एडवोकेट लोकेश मंगल ने संविधान को लेकर लोगों के बीच इस तरह की स्थिति महसूस की, कि लोग संविधान को लेकर जागरूक हो सकें। इसलिए उन्होंने पीतल पर संविधान की प्रति तैयार करने का फैसला किया।
🖨️ पीतल के पेजों पर 3 भाषाओं में संविधान
एडवोकेट लोकेश मंगल ने बताया, “संविधान लिखने के लिए करीब 15 किलो पीतल से पहले तो पेज तैयार करवाए, इसके बाद इन पीतल के पेज पर संविधान की मूल भावना और उनके अनुच्छेद को स्पष्ट रूप से अंकित करने के लिए करीब डेढ़ साल तक 80 वकीलों और संविधान के जानकार लोगों से सहयोग लिया। इसके बाद एक-एक पीतल के पेज पर लेजर प्रिंटिंग मशीन से हिंदी, मराठी और संस्कृत भाषा में संविधान की प्रस्तावना से लेकर अलग-अलग अनुच्छेद और अधिकारों को तैयार कराया। पीतल की धातु के अलावा लेजर प्रिंटिंग खर्च मिलकर करीब ₹12,000 का खर्च आया।”
🏛️ राष्ट्र को समर्पित की जाएगी संविधान की प्रति
एडवोकेट लोकेश मंगल ने बताया, “संविधान की इस प्रति को कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल रहे थावरचंद गहलोत और अन्य लोगों को भेंट किया। इसकी एक प्रति महू स्थित अंबेडकर जन्मस्थली पर लोगों की जागरूकता के लिए भी रखवाई। अब इस संविधान की कॉपी को संसद में अंबेडकर गैलरी से संबंधित पुस्तकालय में लोगों के दर्शनार्थ रखा जाना चाहिए, जिससे कि लोग पीतल के पेज वाले संविधान को भी देख सकें। पीतल के पेज पर इस संविधान तैयार किए हुए तो दो-तीन साल हो गए लेकिन अब संविधान की इस प्रति को गृहमंत्री अमित शाह को भेंट किया जाएगा।”
🌍 193 देश के राज्य चिन्ह, ध्वज और प्रतीक चिन्ह अंकित
इस संविधान के पहले पेज पर लोकेश मंगल ने स्पष्ट किया है कि देश की तमाम व्यवस्थाएं संविधान में उल्लेख किए गए अधिकार और कर्तव्यों में निहित हैं। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी है। जिनका एक राज्य चिन्ह और एक अलग ध्वज है। लिहाजा उन्होंने अपने पीतल के संविधान में 193 देशों के राज्य चिन्ह के अलावा उनके ध्वज और प्रतीक चिन्ह भी अंकित किए हैं।

More Stories
Auto Maintenance Dock LDS Navigation Updates: 5,200mAh बैटरी और 180 मिनट बैकअप, खुद धोएगा और सुखाएगा पोछा
Panna Tiger Reserve Search Updates: शिकार की आशंका से इनकार नहीं, डॉग स्क्वायड से कराई जा रही सर्चिंग
Refusal To Marry Arrest Pending Updates: शादी से मुकरने के बाद छात्रा ने की शिकायत, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं