November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Old Clip Viral LeKe Pehla Pehla Pyar Updates: 2 से 3 साल पुराना बताया जा रहा वीडियो, पहले भी चर्चा में आ चुका है गायन

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की कलेक्टर शीला दाहिमा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश या सरकारी निरीक्षण नहीं, बल्कि उनका गायकी वाला अंदाज है। काला चश्मा लगाए माइक के सामने गाना गाती कलेक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। वीडियो में वे फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का चर्चित गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

🕶️ श्योपुर कलेक्टर ने गाया ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’

आंखों पर काला चश्मा, सामने माइक और फिल्मी अंदाज। गाना भी ऐसा कि सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। ये कोई फिल्मी कलाकार नहीं, बल्कि श्योपुर जिले की कलेक्टर शीला दाहिमा हैं। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का चर्चित गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाते हुए उनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। वीडियो में कलेक्टर का अंदाज किसी पॉप सिंगर से कम नजर नहीं आ रहा, लेकिन इस वीडियो की एक खास बात और है। यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि करीब दो से तीन साल पुराना बताया जा रहा है।

🏛️ 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं शीला दाहिमा

दरअसल, शीला दाहिमा मध्य प्रदेश कैडर की 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को श्योपुर जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक बैठकों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं के बीच व्यस्त रहने वाली कलेक्टर का यह अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

🎶 बचपन से संगीत का शौक; ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गाना भी गाया

कलेक्टर शीला दाहिमा ने खुद बताया कि उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। IAS की तैयारी के दौरान संगीत की औपचारिक शिक्षा तो नहीं ली, लेकिन गाने सुनने और अभ्यास करने का सिलसिला जारी रखा। ऐसा पहली बार नहीं है जब कलेक्टर दाहिमा का संगीत और कला के प्रति लगाव चर्चा में आया हो। इससे पहले भी उनका गायन और डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। पिछले महीने उनका फिल्म ‘CID’ के मशहूर गीत ‘लेके पहला-पहला प्यार’ से जुड़ा वीडियो भी चर्चा में आया था। अब ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाते हुए उनका नया वीडियो फिर सुर्खियों में है।

💬 कोई समर्थन तो कोई कर रहा ट्रोल

कई यूजर्स कलेक्टर की गायकी और उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग तंज कसते हुए नौकरशाही की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने X पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि ये लोग UPSC कैसे पास करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने भारतीय नौकरशाही पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारी सब कुछ कर सकते हैं, सिवाय उस काम के जो उन्हें करना चाहिए। हालांकि, इन टिप्पणियों के बीच ऐसे लोग भी हैं जो इसे एक अधिकारी की व्यक्तिगत प्रतिभा और संगीत के प्रति लगाव बता रहे हैं।

Share to...