ग्वालियर: देश को पोलियो मुक्त घोषित किए जाने के करीब 15 साल बाद भी वायरस की वापसी का खतरा बना हुआ है। पड़ोसी देशों में वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण मिलने के बाद मध्य प्रदेश में सतर्कता बढ़ाई गई है। प्रदेश के 18 जिलों में 22 से 24 नवंबर तक अतिरिक्त पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
📢 जागरूकता के लिए निकाली गई रैली; ग्वालियर में बने 2355 बूथ
अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के 38 लाख 51 हजार 396 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। ग्वालियर में 2,355 बूथ बनाए गए हैं, जहां तीन लाख 30 हजार 401 बच्चों को दवा दी जाएगी।
📍 प्रदेश के इन 18 जिलों में चल रहा विशेष अभियान
अभियान अनूपपुर, बैतूल, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर और नीमच में चल रहा है।
🏠 23 और 24 नवंबर को घर-घर जाएंगी स्वास्थ्य टीमें
रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगे। लक्ष्य पूरा करने और किसी भी बच्चे को खुराक से वंचित न रहने देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

More Stories
Cold Wave Cyclone Akwan News 2026: MP में मौसम के 3 सिस्टम सक्रिय: 13 जिलों में बारिश का अनुमान, गिरा पारा
FRC Meeting 138 Days News 2026: MP के 800 निजी कॉलेजों की फीस निर्धारण अटका: 138 दिन से नहीं हुई FRC की बैठक
Horse Kick Death Municipal Action Updates: नगर निगम की चालानी कार्रवाई पर उठे सवाल, पुलिस ने शुरू की जांच