November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Road Accident Leopard Sighting Youth Died Updates: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, अगरा थाना पुलिस ने शुरू की जांच

श्योपुर: जंगल से निकलकर सड़क पर आए तेंदुए को देखते ही बाइक सवार के हाथ-पैर फूल गए। वह इतना ज्यादा डर गया कि तेंदुए को देखते ही उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद अगरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

🏍️ अगरा थाना क्षेत्र के बर्रेड़ गांव का है मामला

मामला अगरा थाना क्षेत्र के बर्रेड़ गांव का है। बताया गया है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे युवक की बाइक के सामने एक तेंदुआ अचानक से जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। उससे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना गंभीर था कि 20 वर्षीय युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राघवेन्द्र पुत्र जगन्नाथ आदिवासी (20) के रूप में हुई है। वह बाइक से ग्राम बरेड़ के पास से गुजर रहा था।

Share to...