November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Gym Parks Students Fitness Updates: खुले वातावरण में मुफ्त व्यायाम की सुविधा, कॉलेज के बाद समय बचाकर फिट रह सकेंगे युवा

भोपाल। आज के समय की जो परिस्थितियां, मौसम, माहौल और बढ़ती बीमारियां हैं, ऐसे में लोगों को स्वस्थ बने रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसकी वजह है जिंदगी इस रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि कई बार लोगों के पास वक्त नहीं होता कि वे अलग से जिम जा पाएं। आपकी इन्हीं समस्याओं को भोपाल नगर निगम ने बढ़िया से हल ढूंढ निकाला है। अब आते-जाते लोग सड़कों पर एक्सरसाइज कर सकते हैं और खुद को हेल्दी-वेल्दी रख सकते हैं।

🏋️‍♂️ BU के सामने सड़क किनारे ओपन जिम

भोपाल नगर निगम लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पार्कों व अन्य स्थानों पर ओपन जिम लगवा रहा है। यह ओपन जिम होशंगाबाद रोड पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के सामने साइकिल ट्रैक और सर्विस लेन के बीच लगाया गया है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि एक्सरसाइज के कई इक्विपमेंट एक लाइन में स्थापित किए गए हैं। यहां साइकिल सवारों के साथ पैदल राहगीरों और व्यायाम करने वालों की आवाजाही भी होगी, लिहाजा सड़क के इतने पास ओपन जिम होने से लोगों को अलग से किसी जिम या पार्क में जाने की जरूरत नहीं है। वे सड़क के पास ही एक्सरसाइज कर सकते हैं।

🌳 पार्कों में ओपन जिम की पहल अच्छी, छात्रों को भी मिलेगा लाभ

शहर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। इस पहल को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इसका उद्देश्य लोगों को खुले वातावरण में मुफ्त व्यायाम की सुविधा देना है, ताकि सुबह-शाम लोग पार्कों में पहुंचकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकें। वहीं BU के सामने होने पर यूनिवर्सिटी के छात्र भी इसका फायदा उठा सकते हैं। वे कॉलेज से आते-जाते समय एक्सरसाइज कर सकते हैं, इससे उनके समय की भी बचत होगी। उन्हें हॉस्टल या अपने घर से लौटकर वापस जिम नहीं जाना पड़ेगा।

🌟 सेहतमंद बनाने की नगर निगम की पहल सराहनीय

लोगों को हेल्दी रखने की नगर निगम की यह मंशा तारीफ के काबिल है। ऐसे में छात्र और आमजन आते-जाते ओपन जिम का फायदा भी उठा सकते हैं और खुद को हेल्दी भी रख सकते हैं। अब देखना होगा कि यह पहल जमीनी स्तर पर कितनी काम आती है।

Share to...