इंदौर। इंदौर शहर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट ‘हार्मोनी’ के दौरान मधुमक्खियों ने मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब कार्यक्रम के दौरान पटाखे फोड़े गए। इस दौरान पटाखे की चिंगारी ऊपर लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई। इस पर मधुमक्खियां उड़ते हुए नीचे आईं और वहां बैठे विद्यार्थियों पर हमला कर दिया।
🏃♀️ दुपट्टे से चेहरा ढंककर बचाई जान, कार्यक्रम स्थल पर मची दहशत
इस दौरान छात्राओं ने अपना चेहरा और शरीर दुपट्टे से ढंककर बचने की कोशिश की तो कुछ विद्यार्थी वहां से भागने लगे। कुछ तो कार्यक्रम स्थल से बाहर की ओर निकल गए। वहीं कुछ ने किनारे में जाकर छुपने की कोशिश की। मधुमक्खियों के हमले से वे दहशत में आ गए थे।
🏥 प्रबंधन का बयान- आइस पैक से की गई सिकाई, कोई गंभीर नहीं
इस मामले में अरबिंदो यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान वहां बैठे कुछ विद्यार्थियों को डंक लगे। सभी घायलों को आइस पैक से सिकाई कर दवाई दी गई। हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
🎆 इस वजह से भड़की मधुमक्खियां, तुरंत अस्पताल ले जाए गए घायल छात्र
कार्यक्रम के दौरान 250 से भी ज्यादा विद्यार्थी मौजूद थे। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई और चिंगारी और शोर की वजह से मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में विद्यार्थियों को हाथ, चेहरे, सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में डंक लगे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Gwalior Mining Updates: खदानों के धर्मकांटों का रिकॉर्ड क्यों नहीं जांचा? जारी RRC की वसूली न होने पर भी उठे सवाल