November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Accident Hospitalized Updates: पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान के पास हुआ हादसा, घायल एसआई को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में जहांगीराबाद थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अफसार खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी कार की सामने से आ रही संस्थान की कॉलेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायल सब इंस्पेक्टर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

💥 मोड़ पर हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आकृति ईको सिटी निवासी सब इंस्पेक्टर अफसार खान बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी कार से नेहरू नगर की तरफ से चूनाभट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे आयुर्वेद संस्थान के पास मैदान से सटे मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कॉलेज बस से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to...