November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Gold Rates Updates: डिलेवरी में लग रहा समय, ऊंचे भाव पर खरीद करने वाले निवेशक बिकवाली से कर रहे तौबा

रतलाम। कुछ महीने पहले आसमान छू रहे सोना और चांदी के भावों में अब भारी गिरावट के बाद मानो पाताल का रुख कर लिया है। एक समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची चांदी अब लुढ़ककर 1.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है, वहीं सोने के भाव भी घटकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। मूल्यवान धातुओं की कीमतों में आई इस तेज और भारी गिरावट ने साल 1980 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं, जब चांदी अपने उच्चतम स्तर से 90 प्रतिशत तक नीचे आ गई थी और वर्तमान में भी यह 65 प्रतिशत से अधिक टूट चुकी है। गिरावट का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते कारोबारियों और निवेशकों की सांसें फूलने लगी हैं।

🏪 बुलियन मार्केट को बड़ा झटका; कारोबारी दिवालिया होने की कगार पर

सोना-चांदी के दामों में लगातार आ रही भारी गिरावट के चलते भारतीय बुलियन मार्केट को जबरदस्त झटका लगा है। स्थिति यह हो गई है कि कई बड़े कारोबारी और निवेशक दिवालिया होने की कगार पर खड़े नजर आ रहे हैं। इससे कीमती धातुओं के भविष्य को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर गर्म है। हैरानी की बात यह है कि भाव में भारी कमी आने के बावजूद सराफा बाजारों से ग्राहक दूर भागते नजर आ रहे हैं।

बाजार में बिकवाली का प्रतिशत भी बहुत कम हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में मांग और आपूर्ति (Demand & Supply) का संतुलन पूरी तरह बिगड़ने की आशंका बनती जा रही है। इससे भविष्य में फिर से सोना-चांदी हाजिर (नकद) बाजार में उच्चतम प्रीमियम स्तर पर बिकने की स्थिति में आ सकते हैं, जैसी कि अक्टूबर 2025 में देखने को मिल चुकी है।

  • उस समय एमसीएक्स पर चांदी 1.50 लाख और हाजिर में 1.82 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकी थी। इसी प्रकार सोना मशीन पर 1.20 से 1.25 लाख और हाजिर में 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिका था।

प्रसिद्ध व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद बाजार में खरीदार उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच रहे हैं। मौजूदा त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन में भी कामकाज मंदा पड़ा है क्योंकि ज्यादातर खरीदार भाव और अधिक नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं।

🚚 डिलेवरी में लग रहा समय; सप्लाय चेन पर असर

सोना-चांदी में मंदी के बाद भी ग्राहकों की सुस्ती के बीच अब सराफा बाजार की सप्लाय चेन गड़बड़ाने लगी है। ग्राहक सोना-चांदी बुक कराने के बाद अब तीन से चार दिन में डिलेवरी मिलने की बात कह रहे हैं।

कारोबारियों का मानना है कि इसकी मुख्य वजह बाजार में बिकवाली का न निकलना है। जानकारों का कहना है कि तेजी के दौर में कई निवेशकों और लोगों ने ऊंचे भाव पर जमकर खरीदारी की थी, लेकिन अब भारी गिरावट के बावजूद वे नुकसान में बिकवाली करने से बच रहे हैं।

📊 एक नजर सोना-चांदी के पिछले कुछ दिनों के भाव पर
तारीख (नवंबर 2026)चांदी (रुपये प्रति किलो)सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
17 नवंबर1,74,1001,38,300
16 नवंबर1,75,1001,38,400
14 नवंबर1,80,6001,39,700
13 नवंबर1,82,6001,39,800
12 नवंबर1,85,6001,41,500
11 नवंबर1,91,1001,44,350
10 नवंबर1,91,6001,46,300
Share to...