March 28, 2024

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हेमंत करकरे पर घिरी बीजेपी, साध्वी प्रज्ञा बयान जारी कर दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर की गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की विवादित टिप्पणी से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद माना है। इससे पहले आईपीएस एसोसिएशन ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर नाराजगी जताई थी और चुनाव आयोग ने उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की बात कही थी। बीजेपी ने शुक्रवार को बयान जारी करके साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया। पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। भाजपा ने उन्हें हमेशा शहीद माना है।

Share to...