April 26, 2024

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

योगी कैबिनेट ने लिया फैसला, डॉक्टरों की रिटायरमेंट अब 62 साल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी है। सरकार ने प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए ये निर्णय लिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में नई खनन नीति को भी मंजूरी दी गई।
यूपी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा के अंदर जो सैनिक तैनात होते हैं वो विधान भवन संरक्षक के तौर पर तैनात होंगे और उनकी भर्ती के लिए अर्हता हाई स्कूल नहीं बल्कि इंटरमीडिएट होगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा बल के लिए नियमावली में कुछ बदलाव किए गए हैं।

Share to...