April 20, 2024

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रात को राजधानी ब्रसल्स के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज यूरोपीय देश बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स के लिए रवाना होंगे। एक हफ्ते पहले ब्रसल्स में आतंकी हमला हुआ था। पीएम मोदी अपने 3 देशों के दौरे के तहत 30 मार्च को ब्रसल्स में भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक में शामिल होंगे।
भारत-यूरोपीय संघ के बीच आखिरी शिखर बैठक साल 2012 में हुई थी। यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रसल्स में ही है। पीएम मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिचेल के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर भी विचार करेंगे।
ब्रसल्स में पीएम मोदी वहां रहने वाले भारतीयों को संबोधित करेंगे और हीरा कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे। बेल्जियम का एंटवर्प शहर दुनिया में हीरों के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां भारतीय व्यापारी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।

Share to...